Posts

युवा है देश की ताकत

💐शीर्षक - युवा है देश की ताकत  लाइक, शेयर, कमेंट, फॉलोअर के जाल में, आज का युवा अपने कर्तव्य पथ से चूक रहा l टिक- टॉक, रिल्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर, उलझकर अपनी शक्ति को क्यों भूल रहा l हे युवा खुद को कर लो संयमित तुम जरा, करो तुम हर कार्य का समय निर्धारित l सही समय पर सदा अपना हर काम करो l समय है सबसे अनमोल रतन यह समझो, इसे ना तुम आडम्बरों में घिर बर्बाद करो l तुमसे ही तो है भारत में बड़ी युवा शक्ति, अपना महत्व समझो कल्याण पथ पर बढ़ो l लाख तुम्हें कोई बहकाये,कर्तव्य पथ से डिगाये, अक्ल से काम करो चने के झाड में न चढ़ो l सोशल मिडिया,चोरी, नशे, झूठ, बेईमानी, ऐ है जोंक और दिमाक इनसे सदा  बचके रहो l हमारी युवा शक्ति देख दुनियाँ सारी  जलती है l इसे खोखला करन,हजारों तरह षड्यंत्र रचती है l वसुधैव कुटुंबकम का भाव दिल में बनाये रखना, सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गर्व से कहना l हम युवा देश की ताकत बने दुश्मनों की आफत, सदा नेक नीयत से काम कर हमें है आगे बढ़ना l लोकेश्वरी कश्यप जिला -मुंगेली छत्तीसगढ़ 21/12/2023

अयोध्या सा नगर हो रघुकुल सा हो घराना

💐शीर्षक - अयोध्या सा नगर हो रघुकुल सा हो घराना अयोध्या सा नगर हो,रघुकुल सा हो घराना  l जहां श्री राम जी का बीता था बचपन सुहाना  l हर जन का मन चाहे उस अयोध्या में बस जाना l जहां गूंजे दिन रात सीताराम के नाम का तराना l राम के नाम का जो जन मधुरस  पी लेता l बन जाता है सदा के लिए राम का दीवाना l अयोध्या के कण - कण नें धरा राम का बना  यहाँ गुंजे सदा राघव के शौर्य,आदर्श का तराना  l जो चाहो सीखे हर बच्चा राम सी मर्यादा निभाना l तो राम का चरित्र जीवन से कभी ना भुलाना l अगर तुम चाहो तन मन की बुराइयों को हराना l तो मन को श्री सीताराम जी के चरणों में लगाना l ओ रे मनवा तू व्यर्थ में खुद को न भटकना l लौ जला के राम नाम की बन जा तू परवाना  l पवित्र रख भाव,भक्ति भाव से राम को बुलाना l सब कुछ छोड़ राम की शरण में सबको है जाना l ए सखियों जरा ढोल,झांझ, मजीरा तो बजाना l मुझे है राम नाम का भजन सबको सुनाना  l राम नाम की है गूंज,दिलों में सबके गुंजना l जरा भाव से सीताराम का जयकारा तो लगाना l लोकेश्वरी कश्यप जिला -मुंगेली छत्तीसगढ़ 21/12/2023

यह तन्हाई

💐शीर्षक - यह तन्हाई    कभी गम में पहाड़ जैसी लगती है l  तो खुशी में कभी अजीज लगती है l यह तन्हाई भी बड़ी अजीब होती है  l  कभी गम में दर्द को बढ़ाती है l  तो खुशी में दिल को धड़काती है l यह तन्हाई भी बड़ी अजीब होती है l  हमें कभी हंसती है,कभी रुलाती है l तो कई पुरानी यादें ताजा कर जाती हैl यह तन्हाई भी बड़ी अजीब होती है l  किसी को मौत की डगर दिखती है l  किसी को जिंदगी की तरफ ले जाती है l यह तन्हाई भी बड़ी अजीब होती है l  कभी खुद को खुद से मिलती है l तो कभी उस रब से बात कराती है l यह तन्हाई भी बड़ी अजीब होती है l  कभी भूले बिसरे किस्से सुनाती है l तो कभी अरमानों भरे सपने सजाती है l  यह तन्हाई भी बड़ी अजीब होती है l कभी हमें अपनों से दूर ले जाती है l तो कभी हमें अपनों से मिलाती है l यह तन्हाई भी बड़ी अजीब होती है l  लोकेश्वरी कश्यप मुंगेली छत्तीसगढ़ 08/11/2023

तुझे ही मांगती हूँ दुआओं में

💐शीर्षक - तुझे ही मांगती हूँ दुआओं में तेरे वजूद की खुशबु बस चुकी है मेरी साँसो में, मैं तन्हा होकर भी कभी तन्हा नहीं रही राहों में l तेरे स्पर्श की कोमलता महसूस होती इन हवाओ में, जहाँ देखु तू ही तू नजर आता है इन फ़िजाओ में l जाने कब आप से तुम बन गए बातों ही बातों में, तेरा अहसास कभी जाता नहीं दिल से वीरान रातो में l कैसे कहूँ भूल चुकी, तेरा जिक्र आ ही जाता है बातों में, मुझमें कहीं अब भी तू बसता है तू नहीं सिर्फ यादों में l एक अजीब सा सुकून मिलने लगा है अब तन्हाइयों में, सच कहती हूँ जब से तू ही तू बस गया है इन निगाहों में l दिल भी मेरा रोता है आसमा के साथ इन बरसातों में, मिट्टी की सौंधी महक सा बसा है तू मेरे अहसासों में l बता तो सही क्यों न मरे,हम तेरी नटखट अदाओं पे, तेरा ही जिक्र,तेरी फिक्र,सदा मिलती है इन आहों में l मुझे है बस तेरी ही आरजू तुझे ही मांगती हूं दुआओं में, बस यही तमन्ना दिल की,मेरी जान निकले कृष्णा तेरी ही बाहों में l लोकेश्वरी कश्यप मुंगेली छत्तीसगढ़ 10/10/2023

FLN छत्तीसगढ़ी गीत

💐FLN छत्तीसगढ़ि गीत (गणित ) चल चल संगी, सब ल गिनबो...2 बड़ा मजा आही, बड़ा मजा आही  मोर हवय एक झन बहिनी, एक झन बहिनी ओ हर बनाथे टू ठन बेनी, दू ठन बेनी चल चल संगी सब ल गिनबो ...2 बड़ा मजा आही, बड़ा मजा आही  मोर घर हवय तीन ठन कुकरा, तीन ठन कुकरा ओ खर हवय तीन ठन कलगी, तीन ठन कलगी चल चल संगी सब ल गिनबो ...2 बड़ा मजा आही, बड़ा मजा आही  हमर घर हवय चार ठन गईया, चार ठन गईया सबके हवय चार चार खूरी, चार चार खूरी चल चल संगी सब ल गिनबो ...2 बड़ा मजा आही, बड़ा मजा आही  हमर अंगना म हवय सुग्घर फूलवारी, सुग्घर फूलवारी पाँच पाँच फूल फूले सबो डारी, सबो डारी चल चल संगी सब ल गिनबो ...2 बड़ा मजा आही, बड़ा मजा आही  मोर मेर हवय छै ठन छतरी, छै ठन छतरी, सुन तो संगी ओ हवय छै रंग वाली छै रंग वाली चल चल संगी सब ल गिनबो ...2 बड़ा मजा आही, बड़ा मजा आही  हमर गाँव म हवय कुकुर कारी कुकुर कारी  आठ आठ पिल्ला वाली, आठ आठ पिल्ला वाली चल चल संगी सब ल गिनबो ...2 बड़ा मजा आही, बड़ा मजा आही  हमर गाँव के तरिया म बड़ पानी, बड़ पानी जेमा हवय नौ झुंड म नौ नौ मछरी, नौ नौ मछरी चल चल संगी सब ल गिनबो ...2 बड़ा मजा...

नवा शिक्षा नीति (छत्तीसगढ़ी में )

💐नवा शिक्षा नीति नवा शिक्षा नीति ल अपनाबो  लइका मन के भविष्य गढ़बो l  इस्कूल म दिनभर खुशी खुशी रहय, आनी बानी के उनला खेल खेलाबो l सुग्घर सुग्घर गोठ गोठियाबो, गोठे गोठ म उखर मीत बन जाबो l खेल खेल म उमन ला पढ़ाबो, जिनगी के सही रद्दा देखाबो l उखर आस पास के सबो जिनिस के सीखे सिखाये बर उपयोग करबो l जीव जंतु,फूल पत्ती, गोटी माटी सबो हवय हमर संगी साथी ये बताबो l इस्कूल ल साफ सुथरा स्वच्छ रखबो, बच्चा मन के तन मन ल स्वस्थ बनाबो l उनला भवरा बांटी, पुतरा पुतरी खेलाके  लइका मन के खुशहाली बनाये रखबो l  भयमुक्त,सरल,सहज,वातावरण, सबे लइका ल उपलब्ध कराबो l नवा शिक्षा नीति के सुरुज परघाबो l लइका मन के जिनगी जगमगाबो l लोकेश्वरी कश्यप सहायक शिक्षक (L. B.) शासकीय प्राथमिक शाला सिंगारपुर विकासखंड मुंगेली जिला मुंगेली छत्तीसगढ़

पुनः बन रहा विश्वगुरु

💐शीर्षक -पुनः बन रहा विश्वगुरु सनातन हैं भारत की संस्कृति और सभ्यता, भारत से मिला विश्व को वरदान आरोग्यता l पहुंची सारे जग में यही से संस्कृति सभ्यता, भारत ने समझाया सबको क्या हैं मानवता l कोरोना में जब सारा विश्व त्राहिमाम पुकारे, मेरे भारत ने खुद के साथ सबको संभाला l भारतिय रीति रिवाजो में छुपे विज्ञान को समझ, हमारी संस्कृति का लोहा सारे जग ने माना l कुछ लुटेरों ने इसके वैभव को खूब लूटा, सभ्यता संस्कृति को मिटाने कसर न छोड़ा l शिक्षा पद्धति को चुपके से सारा बदल डाला, आज भारत पुनः आत्मनिर्भरता की ओर मुड़ा l हर क्षेत्र में भारत सदा से ही अग्रणी रहा, अपनी परम्पराओं से पुनः जुड़ रहा  भारत l पुनः से विश्वगुरु बनने की राह में चल पड़ा अब न रुकेगा भारत,अब न झुकेगा भारत l कर्मवीरों ने आज कमान संभाल रखी हैं, फिर स्वर्णिम युग में कदम रख रहा भारत l दृढ इच्छा शक्ति अदम्य साहस के बल पर, बढ़ते हुए नया इतिहास लिख रहा भारत l लोकेश्वरी कश्यप मुंगेली छत्तीसगढ़ 24/09/2023