Posts

वतन

💐🙏🏻शीर्षक - वतन मेरा प्यारा वतन है हिंदुस्तान, जान से प्यारा मूझे इसका सम्मान l हर बार इस पावन भू पर ही जन्म लू, बस यही है मेरे दिल में अरमान l मेरा सुन्दर तिरंगा जान से प्यारा, इसपर मुझको है अभिमान l चार रंगों से सजा, पाँचवा रंग गुप्त है सबसे बढ़के रखना इसका मान l वतन पे मर मिटने को सदा रहे तैयार, मेरे देश का हर सैनिक वीर नौजवान l आलस्य जिनके पास भी न फटके, बने रहते वीर योद्धा सदा ऊर्जावान l अनेकों विविधताओं से है भरा हुआ, सबसे प्यारा सबसे सुन्दर मेरा हिंदुस्तान l करती निश - दिन वंदना इसकी, करती हूँ नित हृदय से इसको प्रणाम l इसके भूगोल में है अनेकों विविधताये, संस्कृति,मान्यताओं की है यहाँ भरमार l अनेक वेशभूषा,खानपान,बोली-भाषाएँ, विश्व में अलग है इसकी पहचान l लोकेश्वरी कश्यप मुंगेली, छत्तीसगढ़ 31/01/2023

स्कूल चले हम

👍🏻स्लोगन प्रतियोगिता शीर्षक - स्कूल चले हम आओ संगी आओ साथी, स्कूल चले हम l हँसी ठिठोली करते, सारे गम भूल चले हम l 2. राजा,बुधिया,रीना,रोशन,सब स्कूल जायेंगे l स्कूल चलो अभियान को हम सफल बनाएंगे l 3. बेटा -बेटी सबको समान शिक्षा का है अधिकार l शिक्षा से ही मीटेगा उनके जीवन का अंधकार l 4. शिक्षा पाना है हर बच्चे का मौलिक अधिकार l शिक्षा ज्योति बिना, हो जायेगा जीवन अँधियार l 5. आज हर गाँव, शहर के लोगो ने ये ठाना है l स्कूल चलो अभियान,सफल करके दिखाना है l लोकेश्वरी कश्यप मुंगेली (छत्तीसगढ़ ) 30/01/2023

सरस्वती वंदना

सरस्वती वंदना  शीर्षक - माता शारदे माता शारदे हे माता शारदे,विद्या का सबको तु वरदान दें l तेरे दर से जाये न कोई खाली, ज्ञान का तु अपना जादू चला दें l हे माता शारदे,विद्या का सबको तु वरदान दें l सबकी बुद्धि को तु सदमार्ग पर लगा दें l सदविचारों से जीवन उनका महका दें l हे माता शारदे,विद्या का सबको तु वरदान दें l कुसंग से अपने बच्चों  को बचाले l छोड़ दें चलना वे औरों पे अपनी कुचाले l हे माता शारदे,विद्या का सबको तु वरदान दें l तु ज्ञानदायनी माता पद्मासन पर विराजे l कर कृपा मेरी बुद्धि को पद्मासन बना दें l हे माता शारदे,विद्या का मुझको तु वरदान दें l कभी मेरा मन व्यर्थ में भटकने न पावे l सदा तेरे दिखाए सन्मार्ग पर ही जावे l हे माता शारदे,विद्या का मुझको तु वरदान दें l हर शब्द तेरा है माता हर संगीत तुझसे l मेरी रचना को तू अपनी वीणा बना ले l हे माता शारदे,विद्या का सबको तु वरदान दें l तन मन सदा ही सबका पुलकित रहे  l कर कुछ ऐसा परमानंद का आनंद दिला दें l हे माता शारदे,विद्या का सबको तु वरदान दें l रचना में सबकी सदा मधुरिता विराजे l जीवन की बगिया को प्रेमपुष्प से महका दे l ...

गणतंत्र दिवस

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 शीर्षक - गणतंत्र दिवस आओ मिलकर गणतंत्र को मजबूत बनाये l भारत बगिया को प्रेम की खुशबु से महकाये l हम अपने गणतंत्र को मजबूत बनाएंगे l एकता सूत्र में बंध सारे मतभेद मिटाएंगे l हमारा गणतंत्र दुनियाँ में सबसे बड़ा है l हर मुश्किल में सीना तान के खड़ा है l भारत का गणतंत्र है दुनियाँ में महान l मिलजुलकर रहे बढ़ाये इसकी शान l गणतंत्र दिवस हमें यह सिखाता है l एकता की शक्ति लोहा मनवाता है l लोकेश्वरी कश्यप मुंगेली, छत्तीसगढ़ 26/01/2023

खेल खेल में

💐शीर्षक - खेल खेल में आओ साथी सब हसी खुशी हम नयी नयी बातें सीखें l चित्र बना रंगों से सजाये, खेल- खेल में हम पढ़े लिखें l ये फूल-पत्ती, कंकड-पत्थर , बने सीखने के सब साधन l चूहा छोटा व हाथी बड़ा, लम्बा जिराफ,नन्हा लगे हिरण l अति सुन्दर सारे खिलौने, मिट्टी से हम इन्हें बनाये l धूप में सुखा पक्का बनाये, रंगो से फिर इन्हें सजाये l खेल खेल में सीखते नियम, बड़े काम आता है संयम l मिलजुल के रहना सीखें हम, एकता में होता बड़ा दम l लोकेश्वरी कश्यप मुंगेली, छत्तीसगढ़ 24/01/2023

प्यारा राजस्थान

💐शीर्षक - प्यारा राजस्थान जन्मभूमि यह वीर महाराणा प्रताप की, वीरांगना पद्मावती के स्वाभिमान की, जहाँ हर बच्चा परिभाषा गढ़ता वीरता की, है महान धरा वीर जननी राजस्थान की l जहाँ महात्यागी पन्ना धाय सी हस्ती है l कण-कण में मीरा की भक्ति बस्ती है l भामाशाह के दान की अपनी ही मस्ती है l यहाँ प्रथम महिला राष्ट्रपति जैसी हस्ती है  l शक्ति परीक्षण केंद्र पोखरण है यहीं l सुन्दर गुलाबी नगरी जयपुर भी है यहीं l देखो थार का मरुस्थल विशाल यहीं l राजस्थानी हस्तकला का जोड़ नहीं कहीं l प्राचीनता आधुनिकता का संगम अद्भुत, राजस्थान का हर शहर करे मंत्रमुग्ध l आरवली पर्वत का प्राकृतिक सौंदर्य, उदयपुर कहलाता झीलों का शहर l रेत की धरती में ऊंटों की सवारी, माउन्ट आबू की देखो छटा निराली l जैसलमेर है अपना  सुंदर प्रदेश, यहां कला संस्कृति की शोभा न्यारी l सारे गढ़ो का सिरमौर,गढ़ चित्तौड़, पुण्य पावन धरा धाम यहाँ पुष्कर l बीकानेर में अंतर्राष्ट्रीय ऊँटों का त्योहार, भरतपुर में पक्षियों का राष्ट्रीय उद्यान l इसकी महिमा का कितना करें बखान, इसका हर कोना है सुंदरता की खान l वीर राजा - रानीयों को धरती महान, बढ़ात...

छत्तीसगढ़ महतारी

💐शीर्षक - छत्तीसगढ़ महतारी  खनीज सम्पदा से भरपूर, नदियां फैली बहती दूर -दूर l यहाँ की हर चीज बहुत मशहूर, यहाँ का हर बच्चा वीर सपूत l बांस, तांबा, टिन,लोहा,कोयला, खनीजों की कमी नहीं यहाँ  l रीति रिवाज़, बोली -भाषा, पकवान, बढ़ाते है सब छत्तीसगढ़ का मान l महामाया, दंतेश्वरी,डोंगड़गढ़, बंलेश्वरी, माता सती के शक्तिपीठ है कई l प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर, सुन्दर पर्यटन स्थल है मशहूर कई l सोम,वाकाटक,फणी नागवंशियों का शासन प्राचीन जन जातियों का निवास यहाँ l माता कौशल्या की यह जन्मभूमि, पंचवटी में श्री राम ने भी किया निवास यहाँ l बस्तर के शिल्प विदेशो तक प्रसिद्ध, राजिम छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहलाता l यहाँ का जनमानस है भोला - भाला, भोरमदेव छत्तीसगढ़ का खजुराहो कहलाता l कल कल छल छल करती बहती, अरपा, पैरी , सोंढुर, इद्रावती, महानदी l सब कहते छत्तीसगढ़ धान का कटोरा, उपजाऊ है हमारी छत्तीसगढ़ महतारी l लोकेश्वरी कश्यप मुंगेली छत्तीसगढ़ 23/01/2023