दादरा नगर हवेली

💐शीर्षक- दादरा नगर हवेली

दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश का,
दादरा और नगर हवेली है जिला  l
जिले का मुख्यालय है सिलवासा,
हिंदी,गुजराती,मराठी है इसकी भाषा l

11 अगस्त 1961 को हुआ गठन,
यह था पहले केंद्र शासित प्रदेश रहा l
दादरा,नगर हवेली, दमन और दीव,
दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश का भाग है l

गुजरात महाराष्ट्र के मध्य में है बसा,
यहां मराठों पुर्तगालियों का साम्राज्य रहा  l
मुख्यतः आदिवासी है बसे हुए यहाँ,
सदा हरे-भरे वनों से सजा यह क्षेत्र रहा  l

विविधताओं से भरा है सुन्दर क्षेत्र यह
प्यारी दमनगंगा है मुख्य नदी यहां l
जो अरब सागर में जाकर है मिलती,
पर्यटन क्षेत्र को मिला खूब बढ़ावा यहां l


पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु ही तो,
तारपा और पतंग उत्सव प्रतिवर्ष मनाते l
महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र भी तो है यह,
विश्व पर्यटन दिवस बड़े उत्साह से मनाते l



लोकेश्वरी कश्यप
मुंगेली छत्तीसगढ़
09/02/2023

Comments