वेध उत्सव प्रतिवेदन श्रंखला 2
🎯🎯 प्रतिवेदन दिनांक 24/05/
2021
🟣विशेष चर्चा -NEP2020
🟣 प्रेरणा स्रोत -आदरणीय श्री सुनील मिश्रा सर जी।
🟣 प्रशिक्षक श्री दीपेश पुरोहित सर जी।
🟣 मंच संचालन-आदरणीया शकुंतला देवांगन मैम जी।
👉 आज की विशेष चर्चा शकुंतला मैम जी द्वारा संचालन करते हुए आगे का कार्यक्रम श्री दीपेश पुरोहित सर जी द्वारा क्रिटिकल थिंकिंग पर विशेष चर्चा करते हुए शुभारंभ किया गया।
🔴 क्रिटिकल थिंकिंग-
इसे तार्किक सोच या चिकित्सीय सोच भी कहते हैं जब हम किसी आकस्मिक परिस्थिति या समस्या से गुजरते हैं तथा उस परिस्थिति में विभिन्न विचारों से गुजर कर किसी निर्णय पर पहुंचते हैं तो वह तार्किक विचार या सोच है अर्थात अलग-अलग प्रश्नों पर गहन चिंतन कर किसी उचित निर्णय पर पहुंचना तार्किक विचार है।
NEP2020 कहता है कि बच्चों में क्रिटिकल थिंकिंग डेवलप करना है तो बच्चों को स्वयं प्रश्न करने दें और उन्हें ही स्वयं प्रश्नों का उत्तर ढूंढने दें ताकि बच्चे सीखना को सीखे, स्वयं निर्णय लें यही तार्किक विचार या क्रिटिकल थिंकिंग है।
🔴 क्रिएटिव थिंकिंग-
इसे सृजनात्मक या विचार भी कहते हैं जब हम किसी विषय वस्तु पर गहन विचार, चिंतन कर किसी उचित निर्णय पर पहुंचते हैं और निर्णय के पश्चात जब हम उसे कार्य में रूपांतरित करते हैं तो वहीं क्रिएटिविटी थीकिंग है।
क्रिएटिविटी थिंकिंग के मुख्य रूप से चार प्रकार की क्रिएटिविटी होती है जो इस प्रकार से हैं-
💧 साहित्य एवं कला क्रिएटिविटी।
💧 विज्ञान संबंधी क्रिएटिविटी।
💧 टेक्नोलॉजी क्रिएटिविटी।
💧 एजुकेशनल या लर्निंग क्रिएटिविटी।
एक शिक्षक होने के नाते बच्चों में एजुकेशनल या लर्निंग क्रिएटिविटी पर अधिक फोकस करना जरूरी है ।NEP 2020 एजुकेशनल या लर्निंग क्रिएटिविटी बच्चों में डेवलप करना को प्राथमिकता देता है।
🔴 क्रिटिकल थिंकिंग तथा क्रिएटिविटी थिंकिंग दोनों का अलग अलग अस्तित्व है लेकिन दोनों एक दूसरे से संबंधित है जुड़े हुए हैं।
🎯NEP2020 तीन सिद्धांत पर आधारित है-
💧 बुनियादी स्तर -इसमें 3 से 6 वर्ष के बच्चों में सामान्य साक्षरता और संख्या ज्ञान अर्थात गणिती दक्षता में दक्ष करना है।
💧 उच्चतम स्तर - समस्या का समाधान ढूंढने का संज्ञानात्मक क्षमताओं का विकास करना है।
💧 व्यक्तित्व व भावनात्मक स्तर-इसमें नैतिक सामाजिक व भावनात्मक गुणों का विकास करना है।
उपरोक्त तीनों स्तरों के मिलने से ही सही मायने में शिक्षा का अस्तित्व माना जाएगा।
🔴 शिक्षा व्यवस्था में किए जा रहे बुनियादी बदलाव में मुख्य केंद्र *शिक्षक* होने चाहिए शिक्षा की नई नीति निश्चित तौर पर हर स्तर पर शिक्षकों को समाज के सर्वाधिक सम्मानीय और अनिवार्य सदस्य के रूप में पुनः स्थान देने में सहायता करनी होगी क्योंकि शिक्षक ही नागरिकों की हमारी अगली पीढ़ी को सही मायने में आकार देते हैं। इस नीति द्वारा शिक्षकों को सक्षम बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाने की आवश्यकता है जिससे वह अपने कार्य को प्रभावी रूप से कर सकें।
🔴NEP2020 सभी विद्यार्थियों के लिए चाहे उनका निवास स्थान कहीं भी हो, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करानी होगी। शिक्षा बराबरी सुनिश्चित करने का बड़ा माध्यम है और इसके द्वारा समाज में समानता समावेशन और सामाजिक आर्थिक रूप से गतिशीलता हासिल की जा सकती है।
🎯NEP2020 का मूलभूत सिद्धांत जो बड़े स्तर पर शिक्षा प्रणाली और साथ ही व्यक्तिगत संस्थानों दोनों का मार्गदर्शन करेंगे-
💧 हर बच्चे की क्षमताओं की स्वीकृति पहचान और उनके विकास हेतु प्रयास करना।
💧 बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को सर्वाधिक प्राथमिकता देना।
💧 लचीलापन।
💧 कला एवं विज्ञान के पाठ्यक्रम और पाठ्यचर्या की विधियों के बीच व्यवसायिक और शैक्षणिक धाराओं के बीच कोई स्पष्ट अलगाव ना होना।
💧 बहु विषयक और समग्र शिक्षा का विकास।
💧 अवधारणा आत्मक समझ पर जोर ना कि रतन पद्धति और केवल परीक्षा के लिए पढ़ाई।
💧 जीवन कौशल का विकास।
💧 रचनात्मकता और तार्किक सोच।
💧 नैतिकता मानवीय और संवैधानिक मूल्य।
💧 बहुभाषिकता और अध्ययन अध्यापन के कार्य में भाषा की शक्ति को प्रोत्साहन।
💧 सीखने के लिए सतत मूल्यांकन पर जोर।
💧 तकनीकी के यथासंभव उपयोग पर जोर।
💧 सभी पाठ्यक्रम शिक्षण शास्त्र और नीति में स्थानीय संदर्भ की विविधता और स्थानीय परिवेश के लिए एक समान।
💧 सभी शैक्षिक नियमों की आधारशिला के रूप में पूर्ण समता और समावेशन।
💧 स्कूली शिक्षा से उच्चतर शिक्षा तक सभी स्तरों के शिक्षा पाठ्यक्रम में तालमेल प्रारंभिक तालमेल प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल तथा शिक्षा से।
💧 शिक्षकों और संकाय को सीखने का केंद्र मानना।
💧 शैक्षिक प्रणाली की अखंडता पारदर्शिता और संसाधन कुशलता।
💧 गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विकास के लिए उत्कृष्ट स्तर का शोध।
💧 नियमित अनुसंधान और नियमित मूल्यांकन के आधार पर प्रगति की समीक्षा।
💧 भारतीय जड़ों और गौरव से बंधे रहना।
💧 शिक्षा एक सार्वजनिक सेवा है।
💧 एक मजबूत जीवंत सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली में पर्याप्त निवेश।
इस प्रकार नई शिक्षा नीति 2020 इन मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित है।
🙏 धन्यवाद सर जी 🙏
🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱
Comments
Post a Comment